Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: चंपावत जिला मुख्यालय से अल्मोड़ा जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस चलाने की उठी मांग सामाजिक कार्यकर्ता आनंद अधिकारी ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 8, 2024
चंपावत जिला मुख्यालय से अल्मोड़ा जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस चलाने की उठी मांग लंबे समय से चंपावत मुख्यालय से अल्मोड़ा मुख्यालय को जोड़ने के लिए परिवार निगम के द्वारा किसी भी बस का संचालन नहीं किया जाता है जिस कारण अल्मोड़ा ,रानीखेत जाने वाले यात्रीयो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के पीटीए अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह अधिकारी ने चंपावत मुख्यालय से बाया बराकोट ,भनोली काफलीखान होते हुए अल्मोड़ा मुख्यालय तक रोडवेज बस संचालित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया आनंद सिंह अधिकारी ने ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया जिले की बाराकोट तहसील व अल्मोड़ा की भनौली तहसील के मुख्यालय होने के साथ-साथ दोनों जिलों की सीमाएं आपस में जुड़ी हैं पर कोई सीधी बस सेवा न होने के कारण दोनों जिले के लोगों को काफी दिक्कतें होती है उन्होंने मुख्यमंत्री से चंपावत से बाराकोट ,भनौली , काफलीखान होते हुए अल्मोड़ा तक परिवहन निगम की बस संचालित करने का अनुरोध किया है ताकि दोनों जिले के लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें सुविधा मिल सके अधिकारी ने बताया अल्मोड़ा जाने के लिए लोगों को टुकड़े टुकड़ों में यात्रा करनी पड़ती है जिस कारण उन्हें कई दिक्कतें यात्रा करने में होती है खासकर महिलाओं को उन्होंने कहा अगर यह बस सेवा शुरू कर दी जाए तो परिवहन निगम की आय में इजाफा होने के साथ-साथ लोगों की समस्या का समाधान भी होगा मालूम हो चंपावत व लोहाघाट से अल्मोड़ा के लिए काफी कम संख्या में वाहनों का संचालन होता है जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें