Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

: लोहाघाट:संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 16, 2024
संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रदेश में संस्कृति महोत्सव मनाने के निर्देश दिए गए हैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलावार को लोहाघाट तहसीलदार विजय गोस्वामी और नगर पालिका ईओ प्रियंका रैकवाल के नेतृत्व में आईटीबीपी ,पशुपालन विभाग ,सिंचाई विभाग ,राजस्व पीएमजीएसवाई विभाग व नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा लोहाघाट नगर के जल स्रोतों ,नोलों, रोडवेज बस स्टेशन,शिवालय मन्दिर , लोहावती नदी की साफ सफाई करी गई तहसीलदार गोस्वामी व ईओ प्रियंका ने बताया मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत् क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व आइटीबीपी के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ईओ ने बताया यह अभियान 22 जनवरी तक लगातार चलेगा वही निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाने की अपील करी वही पीएलवी रेनू गढ़कोटी के द्वारा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व आईटीबीपी के जवान शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें