Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: श्रीनगर गढ़वाल:फर्जी डॉक्टर बनकर आए युवक ने चेकअप के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का किया प्रयास

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 26, 2024
फर्जी डॉक्टर बनकर आए युवक ने चेकअप के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का किया प्रयास श्रीनगर(गड़वाल) के बेस अस्पताल में एक युवक फर्जी डॉक्टर बनकर बाल रोग विभाग के वार्ड में आया और वहां बेड पर अकेली बैठी एक नाबालिग बालिका को खुद को डॉक्टर बताकर चैकअप के बहाने बाहर लाया। बालिका की मां उस समय सामान लेने बाहर गई थी, फर्जी डाक्टर बनकर आया युवक नाबालिग को बाथरूम की और ले गया और नाबालिग के साथ गलत हरकत करने लगा तो नाबालिग किसी तरह वहां से भागकर वार्ड की तरफ आई और वार्ड में तैनात डॉक्टरों को यह बात बताई।इस बीच फर्जी डॉक्टर बनकर आया युवक मोका देख कर पीछे वाले गेट की तरफ से भाग निकला। इस बात की खबर लगते ही वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और लोग फर्जी डाक्टर बनकर आए युवक को ढूढ़ने लगे। घटना की सूचना पुलिस प्रशासन और बेस चिकित्सालय प्रशासन को लगी तो अस्पताल के सीसीटीवी कक्ष को खोला गया और नाबालिग बालिका के साथ पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सीसीटीवी कैमरे में युवक दौड़ता हुआ नजर आया। जब फर्जी डॉक्टर बनकर आए युवक की फोटो बालिका को दिखाई गई तो बालिका ने फोटो के आधार पर युवक की पहचान की गई। वही पुलिस टीम के द्वारा नगर के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आज आरोपी के हुलिये के आधार पर अभियुक्त को बाँसवाड़ा श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें