Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: ढाई वर्ष के मासूम कार्तिक के लिए देवदूत बनी एसएसबी ,रात भर अकेले जंगल में पढ़ा रहा घायल मासूम ,मधुमक्खियों के हमले से मचीभगदड़ में गोद से छिटककर खाई में जा गिरा था मांसूम

Laxman Singh Bisht

Fri, May 5, 2023
  पंचम वाहिनी एस.एस.बी. चम्पावत सीमा चौकी खेत के जवानों द्वारा ढाई साल के बच्चे का बचाव अभियान चलाया गया बृहस्पतिवार को कोटकेंद्रीय गाँव, जिला चम्पावत के मनोज राम करीब 3 बजे SSB सीमा चौकी खेत के गेट में बेहोशी हालत में सहायता मांग रहे थे | तुरन्त SSB जवानों द्वारा घायल मनोज राम को कन्धे में लेकर चल्थी नदी पार करवा कर प्राथमिक उपचार हेतु SSB वाहन मंगा कर उप जिला अस्पताल टनकपुर में पहुचाया तब तक मनोज राम बेहोसी हालत में थे | जैसे ही मनोज राम को होस आया तो उन्होंने बताया कि मेरे साथ एक ढाई साल का बच्चा ( कार्तिक कुमार s/o गणेश राम ) गाँव कोटकेन्द्रीय के निवासी थे | उन्होंने बताया हम लोग एक परिवार की शादी में शामिल होने पहाड़ के रास्ते जा रहे थे | वही अश्रिनी नाला के ऊपर कुछ ही दुरी पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे | तब कार्तिक कुमार जो ढाई साल का बच्चा था वो मेरे गोद में था | मधुमखीयो के काटने से सभी परिवार लोग में बिखर गए और दौड़ने के दौरान कार्तिक कुमार मेरे गोद से गिर गया और मेरे से दूर हो गया में किसी तरह जान बचा कर SSB कैम्प के पास आया | उपरोक्त घटना को समझकर एसएसबी के प्रभारी उप निरीक्षक पुष्कर सिंह द्वारा स्थानीय पुलिस तथा वाहिनी मुख्यालय के कमांडेंट को सूचना दी, कमांडेंट प्रमोद देवरानी के दिशानिर्देश के बाद एसएसबी के जवान तत्काल रात 10:00 बजे से SSB की गस्त टीम और स्थानीय पुलिस के साथ अर्शानी नाला के पास पहाडी क्षेत्र में खोज बीन की | सर्च टीम की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे बच्चे को बेहोशी हालत में जंगल में झाड़ी के पास देखा गया जिसे तुरन्त टीम के द्वारा उप जिला अस्पताल टनकपुर SSB द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया | वर्तमान समय में कार्तिक कुमार की गंभीर हालत है जिसका चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है वही एसएसबी के द्वारा करे गए इस सराहनीय कार्य की लोगों के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करी जा रही है सर्च अभियान में SSB की गस्त दल के उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, मुख्यआरक्षी राजीव कुमार, धर्मेन्द्र त्रिपाठी,लक्ष्मी कुमार,सुशील कुमार,योगेन्द्र कुमार आदि जवान की मुख्य भूमिका रही

जरूरी खबरें