Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:होली पर सेवा का सम्मान: स्वच्छता व यातायात के फ्रंटलाइन कर्मियों संग डीएम का आवास में रात्रि भोज

लोहाघाट के पाटन पाटनी में एक दशक से कायम है होली मिलन क्रिकेट परंपरा

चंपावत:एसपी पहुंची नेपाल बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जाएगा

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

: चंपावत: लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 17, 2024
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार हेतु बुधवार को जनपद भ्रमण पर आए शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से राज्य आंदोलनकारी व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गढ़कोटी ने मुलाकात कर मांग पत्र सोपा गया.मांग पत्र में गड़कोटी ने बताया पूर्व से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट जनपद की सबसे अधिक आबादी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकर्त होने के बावजूद भी संसाधनों का अभाव एवं चिकित्सकों की कमी अभी तक बनी हुई है जिस कारण लोगों को सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है गड़कोटी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय हेतु भवन निर्माण, ऑपरेशन थिएटर, नयी अल्ट्रासाउंड मशीन एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं फिजिशियन की नियुक्ति की मांग की है. साथ ही गड़कोटी ने लोहाघाट महाविद्यालय में विधि संकाय की कक्षा संचालित करने का अनुरोध पत्र भी उच्च शिक्षा मंत्री को चंपावत भ्रमण के दौरान सोंपा. इस दौरान नगर पालिका के पूर्व सभासद दीपक शाह एवं राजकिशोर शाह उपस्थित रहे.

जरूरी खबरें