Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:नंदा गौरा योजना में समस्त स्कूलों की छात्राओ को सम्मिलित करने की मांग राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने मुख्यमंत्री धामी से करी

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 29, 2023
नंदा गौरा योजना में समस्त स्कूलों की छात्राओ को सम्मिलित करने की मांग राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ने मुख्यमंत्री धामी से करी नंदा गौरा योजना के अंतर्गत समस्त विद्यालय की 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं को योजना में सम्मिलित किये जाने को लेकर राज्य आंदोलनकारी एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अनुरोध पत्र सोंपा. गड़कोटी ने अपने अनुरोध पत्र में लिखा कि बालिकाओं को प्रोत्साहन दिए जाने वाली महत्वाकांक्षी योजना नंदा गौरा हेतु समस्त 12वीं उत्तीर्ण बालिकाओ द्वारा योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन किया गया है लेकिन विभाग द्वारा आवेदन करने के पश्चात सिर्फ राजकीय विद्यालय की 12वीं उत्तीर्ण छात्रों को लिए जाने के आदेश से बालिकाओं में निराशा हो रही है इस हेतु गड़कोटी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि पूर्व की तरह समस्त बालिकाओं को इस योजना में सम्मिलित किया जाय. इसके अलावा गड़कोटी ने अपनी मुलाकात में मां पूर्णागिरि धाम में तीर्थ यात्रियों एवं आम जनमानस की सुविधा के लिए स्थाई चिकित्सालय की स्थापना, लोहाघाट नगर की ब्रिटिश काल से चली आ रही नजूल भूमि को जनमानस की भावना के अनुरूप फ्रीहोल्ड करने एवं कृषि विज्ञान केंद्र में स्थान ए काश्तकारों की सुविधा एवं युवाओं को कृषि एवं कास्तकारी से जोड़ने के लिए कृषि विश्वविद्यालय की शाखा खोलने, लोहाघाट नगर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु नई पेयजल योजना की ससमय स्वीकृति तथा जनपद को मॉडल बनाने की ओर पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना करने के संदर्भ में सहित अनेको मांग पत्र सौंपे हैं. गुप्त बिंदु पर मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया है जिसके लिए गड़कोटी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें