Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:सौर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ली बैठक बैठक में मुख्यमंत्री को दिया गया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 5, 2024
सौर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ली बैठक बैठक में मुख्यमंत्री को दिया गया धन्यवाद देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लोहाघाट पहुंचने पर सौर घाटी संस्ता गल्ला विक्रेता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे का सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने जोरदार स्वागत किया वहीं प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने पाटन पाटनी पंचायत घर में सस्ता गल्ला विक्रेताओं के साथ संगठन जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी की अध्यक्षता में बैठक करी प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने सस्ता गल्ला विक्रेता को बताया देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर बैठक काफी सकारात्मक रही पांडे ने कहा संगठन ने मुख्यमंत्री के सामने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की वर्षों पुरानी मानदेय की मांग को प्रमुखता से उठाया जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए सचिन को कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं जिस पर सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा वर्षों पुरानी मानदेय की मांग पूरी करने की दिशा में कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया गया साथ ही मुख्यमंत्री के सामने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग उठाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पांडे को भी धन्यवाद दिया गया वहीं प्रदेश अध्यक्ष पांडे ने कहा जल्द पूरे प्रदेश में संगठन का विस्तार किया जाएगा ताकि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्या का समाधान प्रमुखता से हो सके उन्होंने सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को संगठित रहने के निर्देश दिए कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बोहरा का रहा बैठक में सुरेश जोशी, होशियार सिंह ,दीपक सिंह, राजेंद्रखर्कवाल, विक्रम सिंह ,हरीश राय ,हरीश जोशी, प्रदीप सिंह, लाल सिंह समेत कई सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें