Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग संगठन के सर्वोच्च अध्यक्ष पहुंचे लोहाघाट पूर्व सैनिकों के साथ करी बैठक

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 23, 2024
उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग संगठन के सर्वोच्च अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों के साथ करी बैठक शुक्रवार को उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग संगठन के सर्वोच्च अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल मोहनलाल असवाल लोहाघाट पहुंचे लोहाघाट पहुंचने पर पूर्व सैनिक लीग संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया सर्वप्रथम वे लोहाघाट के शहीद स्मारक पहुंचे जहां उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि थी जिसके बाद रिटायर्ड मेजर जनरल असवाल सैनिक विश्राम गृह पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के साथ बैठक करी तथा उनकी समस्याओं को सुना उन्होंने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है जहां बड़ी संख्या में सैनिक व पूर्व सैनिक है पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जानने के लिए आजकल वे कुमाऊं भ्रमण पर है इस दौरान वे पूर्व सैनिकों की समस्याओं को जान रहे हैं जिसके बाद समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के माध्यम से पूरे प्रयास किए जाएंगे वही पूर्व सैनिक मयंक ओली को उनकी फिजिकल अकादमी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए₹5000 का चेक देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्यों की सराहना करी गई तथा पूर्व सैनिको व वीर नारियों को सम्मानित किया इस दौरान सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर सीनियर उपाध्यक्ष उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग संगठन मुकुल भंडारी, कैप्टन रघुवीर ,कैप्टन हयात सिंह, हवलदार हयात सिंह ,मयंक ओली ,कैप्टन अमर सिंह, सूबेदार लाल सिंह अधिकारी सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें