Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में मकान के ऊपर गिरा देवदार का विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत:जनता मिलन में जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

बाराकोट:चामी आषाढी मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ। निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही चोरी की 02 मोटरसाइकिलों सहित 02 गिरफ्तार

लोहाघाट:मांगों को लेकर महाविद्यालय की छत में चढ़े छात्र संघ पदाधिकारी। प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर।

सूचना

: लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे शुरू नगर वासियों को बड़ी राहत सीएम धामी को दिया धन्यबाद

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 12, 2024
सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सर्वे शुरू नगर वासियों को बड़ी राहत लोहाघाट नगर में 12 महीने बनी रहने वाली पेयजल किल्लत को देखते हुए जनता की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की घोषणा की थी सीएम की घोषणा के बाद सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर की टेंडर प्रक्रिया की गई शुक्रवार को सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण को लेकर लोहाघाट नगर में पहले चरण की सर्वे का कार्य शुरू हो गया रुद्रपुर से आए इंजीनियर सतीश पांडे ने बताया अधिकारियों के निर्देश पर पहले चरण की सर्वे का कार्य शुरू हो गया है जो कि लगभग 10 दिन तक चलेगा इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी इसके बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू किया जाएगा सरयू पेयजल लिफ्ट योजना निर्माण की कवायद शुरू होने पर लोहाघाट नगर पालिका के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी , ब्रजेश महरा, भूपाल सिंह मेहता, सतीश मुरारी, जीवन गहतोड़ी , राज किशोर साह, दीपक शाह, भुवन बहादुर सहित नगर वासियों ने खुशी जताई है उन्होंने कहा लोहाघाट नगर वासियों के लिए यह बड़ी राहत की बात है उन्हें पूरा विश्वास है जल्द योजना धरातल पर नजर आएगी वही सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर नगर वासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें