Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:4 मार्च को होगी मां लड़ीधूरा मंदिर में खड़ी होली।

लोहाघाट:आग से धधका का छडखोला का जंगल 3 दिन से वन विभाग आग बुझाने में नाकाम।

चंपावत:ईरान युद्ध में खाड़ी देशों में फंसे जिले के आठ नागरिक सभी सुरक्षित प्रशासन लगातार संपर्क में: डीएम

चंपावत:पत्रकारों संग होली के रंग में रंगे डीएम जिला वासियों को दी शुभकामनाएं

लोहाघाट:सीएम धामी की सीमांत क्षेत्र वासियों को होली की बड़ी सौगात: किमतौली–रौसाल सड़क हेतु 12 करोड़ स्वीकृत

: लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां लोगों में जिला पंचायत के खिलाफ आक्रोश

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 10, 2024
लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां लोगों में जिला पंचायत के खिलाफ आक्रोश एक और जहां भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन चलाया गया है लोगों को कई कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है वही लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने लोगों के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क किनारे कूड़ा फेंक कर कूड़े का ढेर बना दिया गया है जिस कारण पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है बुधवार को पाटन ग्राम की प्रभा पाटनी ने बताया जिला पंचायत चंपावत के द्वारा पॉलिटेक्निक के पास कूड़ा दान रखवा दिए गए हैं जिस कारण लोगों ने इस साफ स्वच्छ स्थान में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है लोग कूड़ेदान में कूड़ा ना फेक सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं जिस कारण क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ-साथ बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है उन्होंने कहा जिला पंचायत ने कूड़ा दान तो रखवा दिया लेकिन कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं करी गई है जबकि पाटन ग्राम सभा के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन लगाया गया है लोगों ने कहा जिला पंचायत के द्वारा इस साफ स्वच्छ स्थान को कूड़ा घर बना दिया गया है लोगों ने जिला पंचायत से इस स्थान से कूड़ा दान को तुरंत हटाने की मांग करी है लोगों ने कहा बड़ी मुश्किल से इस जगह को कूड़ा मुक्त किया गया था लेकिन जिला पंचायत के कारनामे से क्षेत्र में गंदगी का ढेर लगने लगा है लोगों ने प्रशासन से जिला पंचायत के अधिकारियों पर कार्यवाही करने तथा इस स्थान से कूड़ा दान को हटाने की मांग करी है लोगों ने कहा जिला पंचायत को इस साफ स्वच्छ स्थान में कूड़ा दान नही रखने चाहिए जबकि जिला पंचायत के द्वारा बढ़ चढ़कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया गया था

जरूरी खबरें