Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

चंपावत:एमडी यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर चामी-लीधू-काकड़ी मोटर मार्ग पर सरफेस ड्रेसिंग का कार्य पूरा जल्द शुरू होगा डामरीकरण

चंपावत:घटकू मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

लोहाघाट:संतोला डेंजर जोन में मलबे में धसा कैंटर। एनएच बंद एंबुलेंस सहित सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:ग्राहक बन ज्वेलर्स की दुकानों से गहने चुराने वाला शातिर चोरों का गिरोह पुलिस के चड़ा हत्थे।। महिला भी शामिल

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 24, 2025

टनकपुर माँ पूर्णागिरी मेले में ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बनकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के गिरोह को पुलिस को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।जनपद चंपावत के टनकपुर मे वर्तमान में उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरी मेला चल रहा है। मेले में चोर और उठाई गिरे भी सक्रिय है ।19 अप्रैल को राजू गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता निवासी कार्की फार्म थाना टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर में पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि दिनांक 15 अप्रैल को उसकी दुकान प्रकाश ज्वैलर्स टनकपुर में कुछ लोग ग्राहक बनकर आये, जिनके द्वारा दुकान से मौका देखकर 01 सोने की चेन, 01 जोड़ी सोने की बाली व 04 सोने के पैन्डल चोरी कर लिए गये हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0 43/ 2025 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया। एसपी चंपावत अजय गणपति के द्वारा पुलिस को जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर निर्देश पर सीओ टनकपुर के नेतृत्व में चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देश में घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा नगर के सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर वादी को साथ लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की तलाश के दौरान पुलिस ने बिचई से मनिहारगोठ को जाने वाले अण्डरपास के पास से आरोपियों को मय चोरी के माल के साथ घटना में प्रयुक्त कार एनआईओएस रंग सफेद संख्या HR21R 7847 के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर चेतन रावत ने बताया मामले में रोहिताश उर्फ बाबूलाल (61)पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम आर्यनगर जिला हिसार हरियाणा ,जगत पुत्र गजराम सिंह(55) निवासी बिजोरा तहसील हसपुर थाना हजरौला, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश , राजीव( 35)पुत्र भूकन सिंह निवासी मौहल्ला बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश,रजनी(30) पत्नी किशन धुनै निवासी ग्राम विछलौता बाबूगढ़ छावनी हापुड़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है.।इंस्पेक्टर रावत ने बताया आरोपियों के पास से 01 चैन पीली धातु,01जोडी कान की बाली पीली धातु,02 पैन्डल ऊं बने पीली धातु,02 पैन्डल गणेश प्रतिमा बने पीली धातु के बरामद किए गए तथा घटना में प्रयुक्त कार को सीज किया गया है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसपी चंपावत ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।पुलिस टीम मे चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर,उ0नि0 भुवन गहतोड़ी ,अ0उ0नि0 कपूर पाल विवेचक थाना टनकपुर ,अपर उ0नि0 रवि चन्द्र जोशी,अ0उ0नि0 सरिता विश्वकर्मा,अ0उ0नि कुशल नगरकोटी- थाना टनकपुर,हे0कानि0 कमल कुमार,हे0कानि0 विनोद यादव ,म0हे0कानि0 पुष्पा रानी,का0 नासिर ,का0 आनन्द सिंह नेगी ,का0 परविन्दर राणा , हेड कांस्टेबल गणेश सिंह, कांस्टेबल गिरीश भट्ट शामिल रहे।

जरूरी खबरें