Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: टनकपुर:भाजपा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं का फूका पुतला भाजपा नेताओं पर किए गए हमले से भड़के भाजपाई

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 19, 2024
भाजपा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं का फूका पुतला भाजपा नेताओं पर किए गए हमले से भड़के भाजपाई कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के विषय में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और संसद परिसर में राहुल गांधी व उनके समर्थकों द्वारा सांसद प्रताप सारंगी, मुकेश राजपूत पर शारीरिक हमले की घोर निन्दा करते हुए पुतला दहन किया। गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता टनकपुर के तुलसीराम चौराहे पर एकत्र हुए। कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह की घटना निंदनीय और अस्वीकार्य है। देश इसे कभी माफ नहीं करेगा। इन घटनाओं से कांग्रेस का नकारात्मक चरित्र फिर एक बार जनता के सामने आ गया है। उन्होंने राष्ट्रपति व सभापति से ऐसे सांसदों को सदन से निलंबित करने की मांग की‌ इस दौरान आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक डाला। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिया, पूरन माहरा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, वरिष्ठ शिवराज कठायत, रोहिताश अग्रवाल, शशांक गोयल, हरीश हैसियत, मान बहादुर पाल, कुमुद जोशी, विपिन वर्मा, विद्या जुकरिया, सौरभ गुप्ता, भुवन कलौनी, हिमांशु पांडेय आदि भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें