Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

: टनकपुर:मुख्यमंत्री धामी ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाया गया गीत किया लांच कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 9, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाया गया गीत किया लांच कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया,और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को लांच किया।  इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले।   मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक,अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें