Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 2, 2025

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किया जागरूकजिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चम्पावत के आदेशानुसार बुधवार को मां पूर्णागिरी मेला क्षेत्र ठुलीगाड़ मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (चम्पावत) ने स्टॉल लगाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया पीएलवी अमित कुमार के द्वारा मां पूर्णागिरी मेले में आए हुए श्रद्धालुओं को अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखने एवं रैन बसेरे में अजनबी लोगों से सावधान रहने तथा मां पूर्णागिरी धाम में स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी ।साथ ही श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में 112 की मदद लेने को कहा गया तो वही पीएलवी किरन जोशी ने यात्रियों को नशे से होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों की जानकारियां दी साथ ही यात्रियों को नशे से दुर रहने तथा यात्रियों को पहाड़ों पर ध्यान पूर्वक यात्रा करने कि सलाह दी गई ।पीएलवी ऋतु महर ने श्रद्धालुओं को साइबर अपराध एवं छोटे बच्चों,बुजुर्गों की जेब में उनके नाम पते वह मोबाइल नंबर की पर्ची रखने कि सलाह दी जिससे उनके परिवार से बिछड़ने पर पर्ची के माध्यम से परिवार से सम्पर्क किया जा सके। साथ ही श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा ना करने कि सलाह दी गई। विधिक जागरूकता शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा मां पूर्णागिरी मेले का संचालन कर रही जिला पंचायत के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत के हितेश जोशी द्वारा भी श्रद्धालुओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें