रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
टनकपुर पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को टनकपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 में संचालित महत्वपूर्ण पेयजल (वाटर सप्लाई) परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत डाली जा रही भूमिगत पाइपलाइन के कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान जिन स्थानों पर सड़कों की खुदाई की गई है, वहां मरम्मत एवं गड्ढों को शीघ्र भरने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए, जिससे नगरवासियों को शीघ्र ही बेहतर एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति का लाभ मिल सके।उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के सहायक अभियंता राजीव कुमार ने परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि टनकपुर नगर क्षेत्र में प्रस्तावित 60 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन के सापेक्ष अब तक 40 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 3 ओवरहेड टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, प्रस्तावित 5 (ट्यूबेल) नलकूपों के सापेक्ष 3 नलकूपों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा चौथे नलकूप में बोरिंग का कार्य गतिमान है।सहायक अभियंता ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान कुछ स्थानों पर सड़कें अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है, जिससे आमजन को न्यूनतम असुविधा हो।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि टनकपुर दीपक रजवार, एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी