Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:प्रशासन की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्यवाही 13 अतिक्रमणकर्ताओं को जारी किए गए नोटिस

Laxman Singh Bisht

Fri, May 2, 2025

13 अतिक्रमणकर्ताओं को जारी किए गए नोटिसजिलाधिकारी चंपावत नवनीत पांडे के निर्देशानुसार शुक्रवार को ग्राम खेतखेड़ा, पट्टी क्षेत्र टनकपुर में राजस्व विभाग द्वारा क्षेत्रीय पुलिस बल की उपस्थिति में राजकीय भूमि का सर्वेक्षण किया गया। यह कार्रवाई शासन द्वारा राजस्व भूमि की सुरक्षा एवं अतिक्रमण नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।सर्वेक्षण के दौरान लगभग 0.7 हेक्टेयर राजकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, जिससे भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा सका।सर्वेक्षण में स्थाई अतिक्रमण की भी पुष्टि हुई, जिसके संबंध में 13 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें उक्त भूमि को शीघ्र खाली करने एवं स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नोटिस राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार जारी किया गया, जिससे आगे की कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी ही सख्त और समयबद्ध कार्यवाही जारी रखी जाएगी, जिससे राजकीय भूमि की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, तहसीलदार टनकपुर जगदीश गिरी सहित क्षेत्रीय वन दरोगा, पटवारी व पुलिस बल व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें