Monday 6th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सलना में विद्युत लाइन के झूलते तारों से हो रहा खतरा कई दुर्लभ पक्षियों की मौत।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गईं जन समस्याएं 88 शिकायतों पर डीएम के त्वरित निस्तारण के निर्देश

टनकपुर:सीमांत पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एक सप्ताह के भीतर समाधान न होने पर आंदोलन का किया ऐलान।

उत्तराखण्ड पुलिस बोली हमारे पास कोई जादू का डंडा नहीं केस किया बंद मां ने खुद ढूंढ लिया बेटे के हत्यारे को।

दिल्ली:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीमांत पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एक सप्ताह के भीतर समाधान न होने पर आंदोलन का किया ऐलान।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 6, 2026

सीमांत पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एक सप्ताह के भीतर समाधान न होने पर आंदोलन का किया ऐलान।

टनकपुर (चम्पावत)। प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार बताते हुए सीमांत पत्रकार संगठन, टनकपुर ने खटीमा पुलिस के खिलाफ तीखा रुख अपनाया है। जिसको लेकर संगठन ने अध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन टनकपुर तहसील में एसडीएम के लिपिक को सौपा हैं। जिसमे वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करार देते हुए मुकदमे को निरस्त किये जाने की मांग की हैं।सीमान्त पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकार दीपक फुलेरा पर बिना ठोस जांच के राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसे पत्रकारों को डराने और सच दबाने की साजिश बताया गया है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि इस प्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता करने वालों पर कार्रवाई होती रही, तो यह न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने जैसा होगा, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी गंभीर खतरा बन जाएगा।संगठन ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाये और मुकदमे को निरस्त किया जाये। साथ ही दोषी अधिकारियों और व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर भी संगठन ने सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार के खिलाफ बिना ठोस साक्ष्य के मुकदमा दर्ज न हो सके।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर न्याय नहीं मिला, तो व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सीमान्त पत्रकार संगठन के अध्यक्ष बाबूलाल यादव, महासचिव दिनेश खर्कवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन पाटनी, सचिव विनय शुक्ला, कोषाध्यक्ष मयंक पंत, मीडिया कोऑर्डिनेटर विनोद पाल के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

जरूरी खबरें