Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

सूचना

: लोहाघाट:गुमदेश के टैक्सी संचालको ने प्राइवेट वाहनों द्वारा सवारिया ढोने पर जताया ऐतराज पुलिस व परिवहन विभाग से कार्यवाही की करी मांग नौकरी पेशा लोग भी हैं इस धंधे में शामिल

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 10, 2023
गुमदेश के टैक्सी संचालको ने प्राइवेट वाहनों द्वारा सवारिया ढोने पर जताया ऐतराज पुलिस से कार्यवाही की करी मांग नौकरी पेशा लोग भी हैं इस धंधे में शामिल आजकल लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में प्राइवेट वाहनों के जरिए सवारियों को ढोने का धंधा काफी फल फूल रहा है जिस कारण टैक्सी संचालकों को काफी चपत लग रही है जिसके चलते टैक्सी संचालकों में काफी आक्रोश है वही गुमदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धोनी व अन्य टैक्सी संचालकों ने प्राइवेट वाहनों से सवारियां ढोने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग लोहाघाट पुलिस से करी है मदन सिंह धोनी ने बताया लोहाघाट से पुल्ला , पंचेसर , चमदेवल, रोसाल आदि क्षेत्रों को प्राइवेट वाहन चालक सवारियों को अपना रिश्तेदार बता कर कम किराया लेकर ढो रहे हैं जिसमे बड़ी संख्या में नौकरी पेशा लोग भी शामिल है उन्होंने कहा जिस कारण क्षेत्र में चलने वाले टैक्सी संचालकों को सवारिया मिलना मुश्किल हो रहा है तथा टैक्सी संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है उन्होंने कहा टैक्सी संचालक सरकार को रोड टैक्स व अन्य टैक्स समय पर देते हैं लेकिन इसके बावजूद भी प्राइवेट वाहन चालक सवारिया ढो रहे हैं जिन पर ना तो परिवहन विभाग कार्रवाई करता है ना ही पुलिस उन्होंने परिवहन विभाग व लोहाघाट पुलिस से ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग करी है वहीं एसओ लोहाघाट सुरेंद्र कोरंगा ने बताया सवारिया ढोने वाले प्राइवेट वाहन चालकों पर कार्रवाई करी जाएगी उन्होंने कहा पूर्व में भी पुलिस के द्वारा कई लोगों के चालान काटे गए हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें