Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट व टनकपुर में तहसील दिवस आयोजित, शिकायतों का त्वरित निस्तारण

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 16, 2025

लोहाघाट व टनकपुर में तहसील दिवस आयोजित, शिकायतों का त्वरित निस्तारणचम्पावत के साथ साथ जनपद में तहसील दिवस का आयोजन लोहाघाट और टनकपुर में किया गया। टनकपुर तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाकी सभी शिकायतों का अविलम्ब निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।वहीं लोहाघाट तहसील दिवस में कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह कार्यक्रम तहसीलदार जगदीश नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्राप्त शिकायतों में 2 लोक निर्माण विभाग, 2 जल संस्थान एवं 1 जिला पंचायत संबंधी शिकायत शामिल थी। सभी मामलों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस दौरान उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, खंड विकास अधिकारी कविन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें