Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट:बाराकोट के ईजड़ा गांव में महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी हुआ फरार 

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 2, 2024
बाराकोट के ईजड़ा गांव में महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी हुआ फरार बाराकोट ब्लॉक में इजड़ा ग्राम सभा के बसोटी तोक की एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपी बची राम फरार हो गया है हालांकि आरोपी बची राम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही है मालूम हो बुधवार को बाराकोट ब्लॉक के इजड़ा गांव की एक महिला ने लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए कहा गांव का बच्ची राम देर शाम उसके घर में जबरन घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करी वहीं आरोपी की हरकत से गांव की आक्रोसित महिलाओं ने लोहाघाट थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी बच्ची राम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354/ 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर चंपावत न्यायालय में धारा 164 के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं मामले की जांच एस आई सुष्मिता राणा कर रही है पुलिस के द्वारा शुक्रवार को भी आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन आरोपी का कुछ भी पता नहीं चल पाया वही लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें