Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: चंपावत :जिला प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर प्रशासन सख्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज सोशल मीडिया में चम्पावत के व्यक्ति ने की थी अभद्र टिप्पणी

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
जिला प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर प्रशासन सख्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जसोशल मीडिया में चम्पावत के व्यक्ति ने की थी अभद्र टिप्पणी चम्पावत जिला प्रशासन के खिलाफ फेसबुक पर एक व्यक्ति को अभद्र टिप्पणी करनी भारी पड़ गई। जिला कार्यालय चंपावत की ओर से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। चंपावत कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को ललित मोहन पंगरिया ने जिला प्रशासन के खिलाफ जिला प्रशासन के फेसबुक पेज पर व्यक्तिगत तौर पर अफसरों के खिलाफ़ सार्वजनिक रुप से अभद्र टिप्पणी की। कोतवाल ने बताया कि अभद्र टिप्पणी मामले में देर शाम जिला कार्यालय की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर ललित मोहन पंगरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पेज पर टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने किसी राजनीतिक पार्टी के दबाव में आकर अफसरों पर काम करने के अलावा कई गंभीर आरोप लगाए थे आरोपी के द्वारा डीएम सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों पर कुछ न कुछ टिप्पणी की गई है। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें