Saturday 7th of March 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा:पार्षद मोनू साह ने रक्तदान कर बचाई प्रसूता की जान

लोहाघाट:डीएम ने रा0 पुस्तकालय एवं उप जिला चिकित्सालय का किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार:उत्तराखंड की समस्याओं को चुन चुन कर हल कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: अमित शाह

चंपावत:शीतल ठाकुर बनीं 'राइजिंग स्टार उत्तराखंड' डीएम ने किया सम्मानित

लोहाघाट:लोग भाजपा से मांग रहे हैं टिकट और मे जनता के बीच जाकर जीत का आशीर्वाद :फर्त्याल

: लोहाघाट:सांस्कृतिक एवं शारीरिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ सरस्वती शिशु मंदिर पाटन का वार्षिकोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 5, 2024
सांस्कृतिक एवं शारीरिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ सरस्वती शिशु मंदिर पाटन का वार्षिकोत्सव। शुक्रवार 5 अप्रैल को सरस्वती शिशु मंदिर पाटन का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुधाकर तिवारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज पुल्ला, विशिष्ट अतिथि रमेश मुखर्जी तहसील प्रचारक लोहाघाट, चंपावत, मुख्य वक्ता कृष्णानन्द चौबे प्रांतीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति उत्तरांचल तथा नवीन कार्की सामाजिक कार्यकर्ता (कार्की बाॅरवेल) की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, विद्यालय के नन्हे - नन्हे भैया- बहनों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक, शारीरिक, कवि दरवार, नाटक, छलिया नृत्य आदि कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र जोशी ने सभी का आभार प्रकट कर धन्यवाद किया, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक हरीश अधिकारी , उपाध्यक्ष भूपेंद्र देव ताऊजी, आचार्य जीवन तिवारी, आचार्या बहिन जी निर्मला जी, कमलेश जी, बबीता जी, सलोनी जी सहित गीता भट्ट उपस्थित रही तथा नितिन बिष्ट, गौरव बंसल, हिमांशु, संदीप पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

जरूरी खबरें