Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : मजार में गूंजे जन गण मन के गीत राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई उर्स में कव्वाली की शुरुआत। मजार में शान से लहराया तिरंगा

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 14, 2025

मजार में गूंजे जन गण मन के गीत राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई उर्स में कव्वालियों की शुरुआत।

मजार में शान से लहराया तिरंगा।लोहाघाट मे कालू सैयद बाबा की मजार में उर्स कमेटी अध्यक्ष जोली के दिशा निर्देश में चल रहे हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के प्रतीक तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन आज शनिवार शाम को कालू सैयद बाबा की मजार में कव्वालियों का आयोजन किया जा रहा है। उर्स कमेटी अध्यक्ष जोली के नेतृत्व में पहली बार मजार में जन गण मन के बोल गूंजे । कव्वालियों की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ हुई। उर्स में शामिल होने आए सभी जायरिनो ने शान के साथ राष्ट्रीय गान गाया। सभी लोगों ने उर्स कमेटी अध्यक्ष जोली के द्वारा शुरू की गई इस परंपरा की सराहना की। उर्स कमेटी अध्यक्ष जोली ने कहा हमारे लिए सबसे पहले हमारा देश हिंदुस्तान है जब देश है तब हम सब हैं। इसलिए आज कव्वाली की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई है। जोली ने कहा यह उर्स मेंला हिंदू मुस्लिम कौमी एकता का प्रतीक है ।जिसमें हिंदू भाइयों के द्वारा भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाता है जिसके लिए हम उनका तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। कहा किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ होनी चाहिए।
इस मौके पर निस्सू खान, नजर , रशीद,ताहिर, मुस्तकीम, सूफी जाहिद अहमद,बच्चा कव्वाल एंड पार्टी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें