Saturday 14th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

चम्पावत : राष्ट्रीय लोक अदालत मे 101 वादों का निस्तारण कर ₹85 लाख से अधिक का सेटलमेंट

टनकपुर:46 टेट्रा पैक देशी शराब के पकड़कर अपनी पीठ थपथपा रहा है आबकारी विभाग।

चंपावत:बाराकोट मे तेंदुए के हमले में घायल महिला को मिला मुफ्त इलाज और प्रशासनिक सहयोग

आज सीएम धामी का टनकपुर दौरा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का करेंगे लोकार्पण

: लोहाघाट महाविद्यालय में स्व0 सोबन सिंह जीना की जयन्ती मनायी गयी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 8, 2024
लोहाघाट महाविद्यालय में स्व0 सोबन सिंह जीना की जयन्ती मनायी गयी। स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में गुरूवार को प्रख्यात समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, वकील स्व0सोबन सिंह जीना की जयंती पर उन्हें याद किया गया। व उनके पदचिह्नों पर चलने को प्रेरित किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्व0 सोबन सिंह जीना के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तथा स्व0 जीना के व्यक्तित्व पर विचार रखते हुए प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता ने कहा कि स्व 0जीना दूरदृष्टा थे। उन्हाेंने पर्वतीय भू भागों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पीड़ा को समझा और फलतः उच्च शिक्षा के द्वार उनके प्रयासों से ही उद्घाटित हुए। वही डॉ कमलेश शक्टा ने स्व0जीना के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हमें इस महान विभूति से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। स्व0जीना ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज की भलाई के लिए समर्पित कर दिया था।इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों डॉ अपराजिता, डॉ बी पी ओली, डॉ लता कैड़ा, ने श्री जीना के चित्र पर माल्यार्पण किया। महाविद्यालय के डॉ प्रकाश लखेड़ा, डॉ रवि सनवाल, डॉ सुमन पाण्डेय, डॉ अर्चना त्रिपाठी डॉ स्वाति जोशी, डॉ नीरज काण्डपाल, डॉ मनोज कुमार डॉ ए के द्विवेदी सहित एनसीसी के कैडेट्स और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें