Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट में मुख्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों में क्षेत्र के विकास की जगी आस सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बना प्रमुख मुद्दा 11 फरवरी को लोहाघाट में है मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 3, 2024
लोहाघाट में मुख्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों में क्षेत्र के विकास की जगी आस सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बना प्रमुख मुद्दा आगामी 11 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट दौरा प्रस्तावित है मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर लोहाघाट में काफी उत्साह बना हुआ है क्योंकि वर्षो के बाद किसी मुख्यमंत्री के कदम लोहाघाट में पढ़ने जा रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री धामी के जोरदार स्वागत के लिए नगरवाशी तैयारियो में जुट गए हैं व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय ने कहा लोहाघाट नगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है राय ने कहा मुख्यमंत्री का स्वागत महिलाओं की खड़ी होली से किया जाएगा क्योंकि बरसो बाद कोई मुख्यमंत्री लोहाघाट में आकर जनसभा को संबोधित करेंगे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के इस दौर से लोहाघाट क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीद है राय ने कहा लोहाघाट की सबसे बड़ी समस्या पेयजल व नजूल भूमि फ्री होल्ड की है नगरवासी वर्षों से लोहावती नदी का दूषित पेयजल पी रहे हैं वह पेयजल भी उन्हें तीन से चार दिन में मिल पाता है राय ने कहा मुख्यमंत्री धामी के सम्मुख समस्त क्षेत्रवासी सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण , नुजूल भूमि फ्री होल्ड करने तथा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की दशा सुधारने की मांग को रखेंगे उन्होंने कहा क्षेत्र वासियों को पूरी आशा है मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट वासियों को निराश नहीं करेंगे और लोहाघाट वासियों को सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का शानदार तोहफा देकर जाएंगे उन्होंने कहा लोहाघाट में मुख्यमंत्री का स्वागत ऐतिहासिक होगा वहीं उन्होंने क्षेत्रीय जनता से 11 फरवरी को मुख्यमंत्री धामी के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में रामलीला मंच लोहाघाट में आने की अपील करी है कुल मिलाकर अब यह देखना है अगर मुख्यमंत्री का लोहाघाट दौरा होता है तो मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट नगर की जनता को क्या-क्या सौगाते देकर जाते हैं जिसके लिए जनता ने मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें लगा कर रखी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें