Thursday 5th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

: चंपावत जिले की संचार व्यवस्था बनेगी मजबूत डीएम ने करी समीक्षा जिला टेलीकॉम समिति की ली बैठक

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 6, 2024
जिले की संचार व्यवस्था बनेगी मजबूत डीएम ने करी समीक्षा जिला टेलीकॉम समिति की ली बैठक जिला टेलीकॉम समिति की बैठक जिलाधिकारी नवनीत पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद में संचार सुविधा आदि के बारे में भारत दूर संचार निगम से आए अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वर्तमान में दूरस्थ शैडो एरिया के 29 स्थान में स्थापित किया जा रहे मोबाइल संचार टावरों की स्थापना के कार्यों की जानकारी ली। भारत दूरसंचार निगम से आए मंडलीयअभियंता आशीष कुमार सिंह ने अवगत कराया कि वर्तमान में 29 मोबाइल टावर जनपद में स्थापित किया जा रहे हैं। 20 टावरों में कार्य पूर्ण हो गया है। 9 मोबाइल टावर में से 2 में वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। शेष 7 में कार्यशीघ्र ही प्रारंभ कर लिया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की दृष्टिगत शैडो एरिया विशेष रूप से मथियाबांज, तल्ली खटोली, दुर्गा बुगा पीपल, बुडम सल्ली, पूर्णागिरि, विविल, कफलटा, कोलीकुलाड़ी, धरसो इन स्थानों में विशेष प्रयास करते हुए वर्तमान में जिन 20 स्थान में शिविर कार्य पूर्ण हो गए हैं। उन सभी स्थानों में विद्युत संयोजन के साथ उपकरण स्थापित करना सुनिश्चित करते हुए 25 मार्च तक सभी मोबाइल टावर संचालित कर दिए जाएं ताकि इन स्थानों में संचार व्यवस्था उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भारत दूरसंचार निगम से आए अधिकारियों को जनपद के दो अतिरिक्त स्थान वनराजी बाहुल्य गांव खिरद्वारी व वालिक में भी मोबाइल टावर स्थापित करने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेला जो आगामी 26 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है उस क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या है इसके समाधान हेतु क्षेत्र के काली मंदिर में अस्थाई मोबाइल टावर वी सेट स्थापित कर लिया जाए ताकि मेला अवधि में आने वाले श्रद्धालुओं को संचार सुविधा मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी ने भारत दूर संचार निगम द्वारा भारत बैंड योजना अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखंड लोहाघाट के सभी 68 ग्राम पंचायत में फाइबर नेटवर्क की कनेक्टिविटी कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इस संबंध में मंडलीय अभियंता दूरसंचार निगम ने अवगत कराया की 68 ग्राम पंचायतों में से 66 ग्राम पंचायतो में फाइबर नेटवर्क की कनेक्टिविटी पहुंचा दी गई है और शेष 2 में शीघ्र कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के माध्यम से दो दिन के भीतर सभी ग्राम पंचायतो का स्थलीय निरीक्षण कर इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त दूरसंचार निगम के मंडली अभियंता ने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में कुल 27 बीएसएनएल के टावर संचालित हैं। जिलाधिकारी ने कहा इन सभी नए और पुराने जो भी टावर स्थापित है उनकी उनमें बैकअप के तौर पर सोलर संयंत्र स्थापित कर लिया जाए ताकि विद्युत बाधित होने पर सोलर ऊर्जा से संयंत्र संचालित किया जा सके तथा क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या ना हो। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अन्य संचार एजेंसियों एयरटेल, जिओ, रिलायंस के अधिकारियों को भी संचार व्यवस्था सुद्रण रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत सभी मोबाइल टावर में संचार सुविधा बेहतर रखी जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें