Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:दुर्घटना को दावत देता मरोड़ाखान लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग ना हुआ बाईपास का निर्माण न सुधरी सड़क की दशा

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 22, 2025
दुर्घटना को दावत देता मरोड़ाखान लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग ना हुआ बाईपास का निर्माण न सुधरी सड़क की दशा लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में मरोड़खान से लेकर एमजे होटल लोहाघाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबे समय से सुध नहीं ली गई है जिस कारण एनएच में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं आपदा में सड़क की सुरक्षा दीवारें जगह टूट चुकी हैं जिनसे दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा बना हुआ है राजमार्ग में रोज सैकड़ों वाहन रोज गुजरते हैं लेकिन विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है ना ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विभाग के द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाया गया है क्षेत्र के राजेंद्र पुनेठा,जीवन गहतोड़ी ,जगदीश गोरखा , भुवन बहादुर, गणेश पुनेठा आदि ने कहा लोहाघाट में बाईपास निर्माण के चलते इस टुकड़े को बरसो से लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है क्षेत्र में ना तो बाईपास बना और ना ही मरोड़ाखान लोहाघाट सड़क में डामरीकरण विभाग के द्वारा किया गया कहा एनएच की नालियां पूरी तरह बंद पड़ी है कई जगह नालियों पर अतिक्रमण किया जा चुका है जिस कारण बरसात में पानी सड़क में बहता हुआ लोगों के घरों में घुसता है लोगों ने एनएच के अधिकारियों से जल्द सड़क में डामरीकरण व नाली निर्माण तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है वही एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया मरोड़ाखान लोहाघाट सड़क में डामरीकरण कार्य के लिए ईस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है धनराशि जारी होते ही सड़क में डामरीकरण, सुरक्षा दीवारों का निर्माण और नाली निर्माण कार्य किया जाएगा कुल मिलाकर इस समय सड़क दुर्घटना को दावत देती नजर आ रही है सड़क धसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

जरूरी खबरें