Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

सूचना

: चंपावत:भिंगराड़ा स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य सड़क में खोलने की उठी मांग/ एक किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं बीमार

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 3, 2025
भिंगराड़ा स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य सड़क में खोलने की उठी मांग एक किलोमीटर खड़ी चढ़ाई पार कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं लोग चंपावत जिले के भिंगराड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य सड़क मार्ग में खोलने की मांग ग्रामीणों के द्वारा जिला अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है क्षेत्र के दीपक शर्मा, प्रकाश सिंह श्याम सिंह, हरीश, रमेश चंद्र,पानदेव, प्रकाश भट्ट,भुवन चंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया भिंगराड़ा स्वास्थ्य केंद्र को एएनएम आवास में संचालित किया जाता है जहां पहुंचने के लिए ग्रामीण को एक किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है जिस कारण बीमारो ,बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिस कारण कम संख्या में मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच पाते हैं तथा घटना दुर्घटना के वक्त भी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने में कच्ची सड़क होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों ने कहा पूर्व में भी स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक केंद्र को मुख्य सड़क में खोलने की मांग की गई थी लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया वही सत्संग भवन भिंगराड़ा निवासी चंद्रशेखर जोशी ने शासन और प्रशासन से मांग करते हुए कहा दुर्घटनाएं होने पर घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य सड़क में स्थापित किया जाना अनिवार्य है जोशी ने कहा वह स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने के लिए अपना भवन निशुल्क दे सकते हैं ताकि मरीजों व घायलों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य केंद्र को मुख्य सड़क में खोलने की मांग की

विज्ञापन

जरूरी खबरें