Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: बाराकोट:सड़क बनाकर भूल गया विभाग पडासोशेरा क्वारकोली सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 22, 2024
सड़क बनाकर भूल गया विभाग पडासोशेरा क्वारकोली सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन बरसों पहले पीएमजीएसवाई के द्वारा बाराकोट ब्लॉक में क्वारकोली पडासो शेरा सड़क का निर्माण किया था जिसके बाद विभाग सड़क को भूल गया सड़क पूरी तरह गड्ढों से भर चुकी है जिसमें वाहन चलाना दुर्घटनाओं को दावत देना हो रहा है वाहन चालक यात्रियों व अपनी जान को जोखिम में डालकर वाहन चलाने को मजबूर है शनिवार को क्षेत्र के जागरूक युवा कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में पडासोशेरा गांव के युवाओं ने बदहाल सड़क में खड़े होकर सड़क में डामरीकरण की मांग करते हुए विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया कृष्णा अधिकारी व युवाओं ने कहा वर्षों से सड़क गड्ढा युक्त हो चुकी है कई बार विभाग से गुहार लगाने के बाद भी सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं बदहाल सड़क में हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कृष्णा ने कहा विभाग सड़क बनाकर भूल गया है विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है वही आक्रोसित युवाओं ने मुख्यमंत्री वह डीएम चंपावत से सड़क में डामरीकरण की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो वह पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी प्रदर्शन करने में गोलू अधिकारी ,बलवंत अधिकारी ,अमित बिष्ट ,गोकुल अधिकारी, भारत अधिकारी ,ललित अधिकारी ,मनोज अधिकारी राहुल अधिकारी, सुमित अधिकारी,प्रकाश अधिकारी मोहित अधिकारी ,मनोज अधिकारी ,सूरज अधिकारीआदि यूवा मोजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें