Tuesday 3rd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:झूमाधूरी व छड़ खोला के जंगलों को आग से पहुंचा भारी नुकसान।

लोहाघाट:होली पर्व को लेकर प्रवासियों का लौटने का सिलसिला शुरू रोडवेज ने चलाई अतिरिक्त बसे।

चंपावत:आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत होंगे प्रवेश। जाने नियम

चंपावत:यूकेडी जिला प्रभारी बनने पर प्रहलाद मेहता का भव्य स्वागत

चंपावत:बनाग्नि सीजन को देखते हुए बन कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक। डीएफओ ने आदेश किए जारी।

: लोहाघाट कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व किसानों का विवाद पहुंचा एसडीएम के पास

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 22, 2023
लोहाघाट कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व किसानों का विवाद पहुंचा एसडीएम के पास लोहाघाट में पंतनगर कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ अमरीश सिरोही व क्षेत्र के किसानों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी के चलते विवाद की स्थिति पैदा हो गई विवाद एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के पास पहुंचा भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिला अध्यक्ष नवीन करायत व किसान पदाधिकारीयो ने कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी पर किसानों के साथ अभद्रता करने मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी द्वारा नगर क्षेत्र के कुछ गांव को छोड़ कृषि विज्ञान केंद्र का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों को नहीं दिया जाता है जिस कारण सीमांत और दूरस्थ क्षेत्र के किसान अपने को ठगा सा महसूस करते हैं उन्होंने कहा दूरस्थ क्षेत्र के किसान कृषि विज्ञान केंद्र के बारे में जानते तक नहीं है कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है किसान नेताओं ने कहा सरकार ने किसानों को लाभ दिलाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर कृषि विज्ञान केंद्र खोला है पर उसका लाभ किसानों को न मिल पाना काफी दुर्भाग्य का विषय है उन्होंने एसडीएम रिंकू बिष्ट से दूरस्थ क्षेत्र में भी कृषि विज्ञान केंद्र के शिविर लगाने व योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग करी वहीं कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ अमरीश सिरोही ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को निराधार बताया उन्होंने कहा उनके द्वारा दूरस्थ क्षेत्र में भी शिविर लगाए जाते हैं तथा सीमांत क्षेत्र में भी शिविर लगाए जाएंगे उन्होंने कहा जब किसी गांव से कृषि विज्ञान केंद्र में फोन आता है तो केंद्र के वैज्ञानिक उस गांव में जाकर शिविर लगाते हैं वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनकर दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बैठा कर मिलकर काम करने को कहा उन्होंने कहा जल्द ही कृषि विज्ञान केंद्र ,कृषि विभाग व उद्यान विभाग की बैठक करी जाएगी साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी को दूरस्थ क्षेत्र के गांवो में शिविर लगाने के निर्देश दिए ताकि अंतिम छोर में बैठे किसान को भी कृषि विज्ञान केंद्र का लाभ मिल सके वहीं कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने कहा केंद्र में वाहन चालक न होने के कारण दूरस्थ क्षेत्र में शिविर लगाने में दिक्कत आ रही हैं जिस पर एसडीएम ने उनसे एक प्रार्थना पत्र देने को कहा इस मौके परकेवीके के वीरेंद्र प्रताप धोनी कथा किसान नेता मोहन चंद्र पांडे, गंगादत्त जोशी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे

जरूरी खबरें