Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में भूकंप के तेज झटके पांच रिक्टर थी भूकंप की तीव्रता

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 4, 2025

लोहाघाट में भूकंप के झटके पांच रिक्टर थी भूकंप की तीव्रताजिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले में शुक्रवार सायं 07:52 बजे को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 थी तथा गहराई 20 किमी थी। भूकंप का केंद्र नेपाल था। लोहाघाट में भी कुछ सेकंड भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।जनपद में आये भूकंप के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा जिला आपदा परिचालन केंद्र के माध्यम से समस्त आईआरएस के अधिकारियों एवं समस्त तहसीलों में उप जिलाधिकारियों एवं समस्त फील्ड कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी प्राप्त कर जिला आपदा परिचालन केंद्र को अवगत कराए। उन्होंने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की जान माल के नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर से भी जानकारी ली। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए www.seismo.gov.in या BhooKamp ऐप में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें