Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित के परिजनों ने किया प्रदर्शन एसपी को दिया ज्ञापन शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 20, 2024
हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित के परिजनों ने किया प्रदर्शन एसपी को दिया ज्ञापन शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी बीते 24 मार्च को मरोड़ाखान निवासी जगदीश चंद्र जोशी और रायकोट कुवर निवासी कृष्ण कुमार के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिस पर जगदीश चंद्र जोशी के द्वारा कृष्ण कुमार को रेगरू सड़क से 200 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया गया तथा ऊपर से बड़े-बड़े पत्थर फेक गए जिससे कृष्ण कुमार को काफी गंभीर चोटें लगी थी तथा कई महीने उसका दिल्ली में इलाज चला परिजनों की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस द्वारा आरोपी जगदीश चंद्र जोशी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा आईपीसी 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन घटना के चार महीने बीत जाने के बाद भी लोहाघाट पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई जबकि परिजन कई बार पुलिस से गुहार लगा चुके हैं शनिवार को पीड़ित की पत्नी सुनीता देवी, भाई प्रकाश कुमार ,मां पार्वती देवी व दो बच्चों ने लोहाघाट पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की तथा पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप लगाए उसके बाद चंपावत जाकर एसपी अजय गणपति से मुलाकात कर आरोपी की जल्द गिरफ्तार की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन दिया गिरफ्तारी न होने पर एसपी कार्यालय में धरने में बैठने की चेतावनी दी वही पीड़ित की पत्नी सुनीता देवी ने कहा परिवार में उनके पति ही कमाने वाले थे जो कि अब बिस्तर में पड़े हैं अब उनके सामने परिवार चलाना काफी मुश्किल हो रहा है उन्होंने कहा आरोपी खुलेआम घूम रहा है पर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है पुलिस गरीब अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है अगर वह लोग ऊंची पहुंच वाले होते तो पुलिस कब का उसको गिरफ्तार कर चुकी होती उन्होनें मुख्यमंत्री,पुलिस महानिदेशक,कुमाऊं कमिश्नर व डीएम चंपावत से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है वही पीड़ित के भाई प्रकाश कुमार ने बताया एसपी चंपावत के द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होगी तो पीड़ित परिवार एसपी कार्यालय में धरने में बैठ जाएगा कुल मिलाकर इस मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है देखना है एसपी के आश्वासन के बाद पुलिस आरोपी को कब गिरफ्तार करती है वही इस घटना को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है

जरूरी खबरें