Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :बन विभाग ने बचाई घायल बाज की जान। कोली ढेक क्षेत्र में पड़ा था घायल।

लोहाघाट:खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू।

लोहाघाट :चिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला।

लोहाघाट:शिक्षिका पत्नी ने शिक्षक पति को चाकू मार कर किया घायल। शिक्षक लहूलुहान

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में हो रहे नव निर्माण पर लगी रोक।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट मे खेल मैदान के पास बना गड्ढा दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत। हो सकता है बड़ा हादसा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

बाराकोट मे खेल मैदान के पास बना गड्ढा दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत। हो सकता है बड़ा हादसा।

बोरिंग कर खुला छोड़ दिया गया गड्ढा

खंड विकास कार्यालय की बड़ी लापरवाही। बाराकोट के खेल मैदान के पास कई मीटर गहरा गड्ढा दुर्घटनाओं को न्योता देता नजर आ रहा है। खंड विकास कार्यालय बाराकोट के द्वारा पानी की कमी के चलते कुछ वर्ष पूर्व बोरिग की गई लेकिन पानी न निकलने पर इस गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था । बाराकोट के खेल मैदान व ब्लाक परिसर के ऊपर बने इस गड्ढे में कभी भी बच्चों के साथ बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खंड विकास कार्यालय की इस लापरवाही पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा विकासखंड का यह एकमात्र खेल मैदान है विकासखंड में होने वाले समस्त विद्यालयों के न्याय पंचायत स्तरीय, खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं भी इस मेदान में की जाती है लेकिन ब्लॉक परिसर व खेल मेदान के करीब में ही इस प्रकार के गड्ढे बनाकर छोड़ देना कभी भी जानलेवा हो सकता है। गड्ढे को खुला छोड़ने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल से गई है। मामले में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य से भी इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा वार्ता की गई ताकि समय रहते संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी के द्वारा जल्द गड्ढे को भरने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया है। इस दौरान प्रकाश सिंह अधिकारी ,श्याम सिंह ,देव सिंह ,प्रकाश शर्मा ,अशोक अधिकारी ,उमेश्वर सिंह ,मुकेश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें