Saturday 21st of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कमांडो मनोज करायत के प्रशिक्षित किए 45 युवा अग्निवीर में हुए भर्ती ।

पाटी:पीपलढांग में जल देयक को लेकर स्थिति स्पष्ट निर्धारित दरों के अनुसार ही जारी किए गए बिल

लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर खतरा बने सांड को पहुंचाया गया गौ सदन।

चंपावत:तुम बस मुझे औरत समझ लो इतना काफ़ी है! ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन

चंपावत:ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही निर्धारित बिंदुओं से मिलेगा सिलेंडर:जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट : राजकीय पीजी कॉलेज में पांच दिनी राज्य स्तरीय स्काउट गाइड समागम का पुरस्कार वितरण व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन। सभी प्रतियोगियों ने हर क्षेत्र में प्रदर्शित किया अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन। 

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 25, 2024
राजकीय पीजी कॉलेज में पांच दिनी राज्य स्तरीय स्काउट गाइड समागम का पुरस्कार वितरण व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में राज्य स्तरीय स्काउट गाइड का पांच दिवसीय विशेष समागम शिविर का पुरस्कार शुक्रवार को पुरस्कार वितरण व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ । इस अवसर पर प्रदेश के 22 महाविद्यालयों से आए स्काउट गाइडों ने अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया। मेजबान महाविद्यालय लोहाघाट समेत पिथौरागढ़ , ऋषिकेश महाविद्यालय की गाइडों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम ने समा बांध दिया। मेजबान महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समापन में शामिल प्रदेश के 22 महाविद्यालयों के 299 रेंजर्स रोवर्स के टीम लीडर व अतिथियों का भावपूर्ण अंदाज में स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा हमें इस बात गर्वानुभव हो रहा है कि इस महाविद्यालय को राज्य स्तरीय समागम की मेजबानी करने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि प्रादेशिक सचिव आर पी काला ने मेजबान महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, जहां राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए रोवर रेंजर्स को यहां आने का नया अनुभव हुआ, वहीं इस महाविद्यालय की महान परंपराओं को भी वे अपने साथ ले जा रहे हैं। उन्होंने स्काउट के माध्यम से जीवन में करियर बनाने की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि यह समागम ऊंची उड़ान भरने की एक ऐसी नर्सरी है जहां स्काउट गाइड के व्यक्तित्व का विकास होता है। इस अवसर पर उत्तराखंड के एसओसी आयुक्त वी एस बिष्ट एवं गाइड आयुक्त अंजली चंदोला वह जिला स्काउट गाइड कमिश्नर श्याम दत्त चौबे ने इस भव्य व दिव्य समारोह को आयोजित करने के लिए मेजबान महाविद्यालय समेत सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व स्काउट गाइड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने रेंजर रोवर्स द्वारा बनाए गए टेंट,मचान व पुल का निरीक्षण कर उनकी पीठ थपथपाई। इस समागम को सफल बनाने के लिए डॉ दिनेश राम,डॉ अनीता टम्टा,डॉ सुनील कुमार , डॉक्टर स्वाति बिष्ट डॉक्टर कमलेश सगटा समेत अन्य सहयोगियों के प्रति सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रोवर रेंजर्स ने अपने अनुभव साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद तिलोक राम आर्य,डॉ बी सी जोशी,डी के जोशी,सुशीला चौबे, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने इस आयोजन पर सभी रेंजर व रोवर्स एवं टीम लीडर का सहयोग एवं स्वागत करते हुए कहा कि सभी ने यह साबित कर दिया है कि संगठन में कितनी ताकत है। महाविद्यालय के रोवर ऋतिक ढेक ने सभी युवा साथियों एवं रेंजर रोवर्स के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश राम,डॉ सुनील कुमार, एस डी चौबे ने किया। इससे पूर्व महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ कमलेश सक्टा,डॉ प्रकाश लखेड़ा, डॉ अर्चना त्रिपाठी, डॉ बी पी ओली, डॉ जगन्नाथ गोस्वामी आदि ने सभी का स्वागत किया।

जरूरी खबरें