Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सूचना

: लोहाघाट  में दो दिवसीय होली रंग महोत्सव का हुआ भव्य समापन होलियारों ने बिखेरे होली के रंग हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 20, 2024
लोहाघाट  में दो दिवसीय होली रंग महोत्सव का हुआ भव्य समापन होलियारों ने बिखेरे होली के रंग श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता के दिशा निर्देश तथा महासचिव मुकेश शाह के संचालन में लोहाघाट के रामलीला मैदान में चल रहे 12 वे होली रंग महोत्सव का बुधवार को मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ,सीडीओ चंपावत संजय कुमार सिंह ने समापन किया दोनों अतिथियों ने शानदार कार्यक्रम के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की सराहना करी रंग महोत्सव के अंतिम दिन सुई गांव के महिला व पुरुष होलीयारों की संयुक्त टीम ने विनोद चतुर्वेदी के दिशा निर्देश पर शानदार होली का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाह वाही लूटी तो वही चंपावत के विसजुला क्षेत्र से आए होलियारो ने शानदार खड़ी होली का गायन कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया तो वही लोहाघाट की महिला होलियरो ने मीना ढेक के नेतृत्व में शानदार खड़ी होली की प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी वही रूमांझुमा के नन्हे कलाकारों के द्वारा शानदार होली डांस पेश किया गया   रामलीला कमेटी के द्वारा समस्त टीमों को पुरस्कार देकर धन्यवाद दिया गया कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने समस्त सहयोगियो क्षेत्रीय जनता व होली टीमों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया मेहता ने कहा अगले वर्ष महोत्सव को और भी ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा महोत्सव पूर्णतया नशा मुक्त रहा हजारों की संख्या में दर्शकों ने काली कुमाऊं की खड़ी होली का आनंद उठाया महोत्सव में   संजय फर्त्याल ,गोविंद बोहरा ,सुभाष बगोली ,डॉक्टर महेश ढेक,गोविंद वर्मा ,सचिन जोशी, राजू गढ़कोटी, दानू सुतेरी ,दीपक सुतेरी ,भैरव दत्त राय, कैलाश बगोली, जीवन गहतोड़ी ,कीर्ति बगोली,लोकेश पांडे,जीवन गहतोड़ी आदि के द्वारा सहयोग किया गया कार्यक्रम में बीडीओ लोहाघाट अशोक अधिकारी भी मौजूद रहे  

विज्ञापन

जरूरी खबरें