Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:25 जुलाई को होगा ऐतिहासिक देवीधार महोत्सव का शुभारंभ। 29 जुलाई को निकलेंगे मां भगवती के डोले।

चंपावत:19 जुलाई को होगा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत का द्विवार्षिक अधिवेशन नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

बागेश्वर:जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार क्षेत्र में सनसनी

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी :अमोली में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ टीम ने 68 मरीज का किया परीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 17, 2025

.अमोली में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ टीम ने 68 मरीज का किया परीक्षण।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है। वायरल फीवर से कई ग्रामीण बीमार पड़े हुए ।वायरल फीवर की सूचना पर सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अमोली पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया के नेतृत्व अमोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर 68 मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मेसी अधिकारी योगेश कनौजिया के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया तथा चंदन लैब के अंकुर के द्वारा 21 मरीजो के खून के सैंपल लिए ।इस दौरान सीएचओ सोनिया व ए एनम पुष्पा के द्वारा मरीज की बीपी और शुगर की जांच की। फार्मेसी अधिकारी योगेश कनोजिया ने बताया क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए पानी को उबालकर पीने तथा बासी भोजन न करने की सलाह दी गई। कहा स्थित नियंत्रण में है। वही ग्रामीणों के द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें