Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : सस्ता गल्ला विक्रेताओ को ईपोश मशीन लगाना अनिवार्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण ईपोस ना लगाने पर होगी कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

सस्ता गल्ला विक्रेताओ को ईपोश मशीन लगाना अनिवार्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण ईपोस ना लगाने पर होगी कार्यवाही।सरकार के द्वारा खाद्य विभाग को सभी सस्ता गल्ला की दुकानों में ई पोस मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर लोहाघाट में मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को ई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अपनी दुकानों में ईपोस मशीन लगाना अनिवार्य है। जिसके लिए उन्हें आज खाद्य गोदाम में प्रशिक्षण दिया गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया चंपावत, तल्लादेश और टनकपुर में सस्ता गल्ला विक्रेताओं के द्वारा ई पोस मशीने उठा ली गई है। कहा लोहाघाट के सस्ता गल्ला व्यापारियों के द्वारा ईपोस मशीने लगाने का विरोध किया जा रहा था। जिनसे आज वार्ता भी की गई। वार्ता में सस्ता गल्ला व्यापारियों के द्वारा बताया गया कल मामले को लेकर वह डीएम चंपावत से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को रखेंगे तथा इसके बाद वह ईपोस मशीनो को उठाएंगे। पूर्ति निरीक्षक ने कहा अगर कोई व्यापारी ईपोस मशीन नहीं लगाएगा तो उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा शासन से ई पोस मशीने लगाने के कड़े निर्देश है जिनका हर हाल में पालन कराया जाएगा।मालूम हो लोहाघाट में सौर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति मांगे पूरी न होने तक ईपोस मशीन लगाने का विरोध कर रही है। अब देखना है लोहाघाट क्षेत्र में सस्ता गल्ला व्यापारियों का क्या रुख रहता है। जबकि चंपावत और टनकपुर क्षेत्र में सस्ता गल्ला व्यापारियों के द्वारा ई पोस मशीने उठा ली गई है। वहीं लोगों के द्वारा ई पोस मशीन को जनहित में बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें