Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: पिथौरागढ़ पुलिस की सूझबूझ से टली नाबालिग की शादी/ एसपी रेखा यादव के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता का दिखा असर / पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम मे नाबालिग बालिका ने पुलिस को दी अपने विवाह की जानकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 21, 2024
पुलिस के जागरूकता कार्यक्रम से प्रभावित होकर एक नाबालिग बालिका ने पुलिस को दी अपने विवाह की जानकारी एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर विगत दिनों थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मड़खड़ायत में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप-निरीक्षक मनराल, हे0 का0 चन्द्र गोस्वामी, का0 सतेन्द्र रौतेला, तथा का0 त्रिलोक के द्वारा बच्चों की करियर काउन्सलिंग की तथा उन्हें बाल विवाह, महिला अपराधों, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया के जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक 14 वर्षीय बालिका ने पुलिस को सूचित किया कि उसके घर वाले उसकी शादी कराने वाले हैं। पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए शिक्षकों की उपस्थिति में बालिका की काउन्सलिंग की। तत्पश्चात, पुलिस टीम ने बालिका के घर जाकर उसके परिजनों की भी काउन्सलिंग की।परिजनों को बाल विवाह कानून के बारे में भली-भांति अवगत कराया गया। परिजनों ने यह स्वीकार किया कि उन्हें इस कानून की जानकारी नहीं थी और उन्होंने आश्वासन दिया कि वे अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत ही करेंगे तथा अपनी बेटी को खूब पढ़ाएंगे लिखाएंगे।इस मामले में अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सी0डब्लू0सी0) को प्रेषित की जा रही है। वहीं एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार की घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज में जागरूकता लाई जा सके और बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें