Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

दून :वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने ली जिलाधिकारियों के साथ बैठक

नैनीताल: बिना अनुमति डीएम की कॉल रिकॉर्डिंग कर सार्वजनिक करने पर पोर्टल संपादक को जारी किया कारण बताओ नोटिस

देहरादून:कैबिनेट द्वारा लिये गये अहम निर्णय

चंपावत:शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में स्थापित होंगी मूर्तियां

सूचना

: चंपावत:जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोहरा की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में बैठक का आयोजन 8 मार्च को होने वाले अधिवेशन की रूप रेखा पर की गई चर्चा

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 25, 2025
जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोहरा की अध्यक्षता में शिक्षक भवन में बैठक का आयोजन 8 मार्च को होने वाले अधिवेशन की रूप रेखा पर की गई चर्चा चंपावत के शिक्षक भवन में प्रा0शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा तथा जिला महामंत्री वंशीधर थ्वाल के संचालन में शाखा ईकाइ‌यों में नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्य‌क्षों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मंगलवार को हुई बैठक में जिले भर से आए शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष बोहरा ने कहा ब्लाक स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। ब्लॉक स्तर पर कार्यसमिति के पदाधिकारियों को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी आयोजित करने, सदस्यों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रेरित करने तथा शिक्षकों की विभिन समस्याओं के समाधान करने व जनपद स्तर की समस्याओं के समाधान हेतु जनपदीय कार्यसमित को लिखित रूप से अवगत कराने को कहा। बैठक में यह भी कहा गया -कि ब्लॉक पदाधिकारी ब्लॉक स्तर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की वर्ष विदाई समारोह का विदाई हेतु प्रत्येक वर्ष विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। तत्पश्चात ब्लॉक पदाधिकारियों व जिला निर्वाचन पर चर्चा की गई। तथा प्रस्तावित 8 मार्च 2025 को जिला निर्वाचन की तिथि रखी गई है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि पर चर्चा कर निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे । जिसके लिए पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री की सहमति ली जायेगी। अधिवेशन के सफल आयोजन हेतु अगले सप्ताह एक बैठक की जायेगी। जिसमें कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया जायेगा। तथा व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दिया जायेगा। बैठक में उत्तम सिंह फर्त्याल, सुरेन्द्र वर्मा, चन्द्र किशोर पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद कालाकोटी, कविंद्र सिंह तड़ागी कैलाश सिंह फर्त्याल, प्रकाश चन्द्र जोशी देवेन्द्र सिंह खड़ायत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें