Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रीठा साहिब क्षेत्र के युवक की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

Laxman Singh Bisht

Wed, May 14, 2025

रीठा साहिब क्षेत्र के युवक की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतयुवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहरचंपावत जिले के पाटी विकासखंड के रीठा साहिब क्षेत्र साल निवासी एक युवक की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बीते तीन दिनों से लापता चल रहा था। मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।रीठा साहिब क्षेत्र के साल निवासी विजय सिंह (26) पुत्र देव सिंह की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोके बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रवीण ने बताया कि बीते कुछ समय से विजय गोवा के होटल में नौकरी करने के लिए गया था। जो बीते दिन दिनों से लापता हो गए थे। जिसके बाद बुधवार को समुद्र किनारे विजय का शव मिलने की सूचना मिली तो परिजनों के होश उड़ गए। बीते 3 दिन से लापता विजय सिंह का गोवा में समुद्र किनारे शव मिलने के बाद पुलिस ने शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक चंपावत जिले का है। और उसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद परिजन गोवा के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें