Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से किया वर्चुअल संवाद, सुनीं सफलता की कहानियां

चंपावत:देवीधुरा मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 04 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

बाराकोट:तड़ाग मे नवनिर्मित महादेव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से की गई प्राण प्रतिष्ठा।निकली भव्य कलश यात्रा।

चंपावत:वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल के स्थानांतरण पर सह कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

लोहाघाट:भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के आश्वासन पर महाविद्यालय की छत से उतरे एबीवीपी व छात्र संघ नेता।

सूचना

: लोहाघाट:पालिका अध्यक्ष चुनने के लिए लोहाघाट नगर की जनता ने दी राय जो करेगा नगर का विकास उसे करेंगे वोट /पानी का मुद्दा टॉप पर

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
पालिका अध्यक्ष चुनने के लिए लोहाघाट नगर की जनता ने दी राय जो करेगा नगर का विकास उसे करेंगे वोट लोहाघाट (चंपावत):उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान की घोषणा हो चुकी है और अपना पालिका अध्यक्ष चुनने के लिए जनता भी तैयारी करने में जुट गई है वहीं लोहाघाट नगर की जनता भी अपना नया पालिका अध्यक्ष चुनने के लिए तैयार बैठी है मंगलवार को लोहाघाट के बुद्धिजीवियों ,व्यापारियों व आम नागरिकों ने अपना पालिका अध्यक्ष चुनने के लिए अपनी राय देते हुए कहा वह इस बार ऐसा अध्यक्ष चुनना चाहेंगे जो सबसे पहले नगर की पेयजल समस्या का समाधान करें ,नगर में सीवर लाइन का निर्माण कराए ,स्वच्छता व्यवस्था व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत बनाएं इसके अलावा जनता का सुख-दुख देखें तथा नगर के विकास की लड़ाई लड़े इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण नगर की जनता को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाने की लड़ाई लड़े, नगर में हो रहे अतिक्रमण व देवदार के पेड़ों के अवैध कटान पर रोक लगाए , नगर में कार पार्किंग का निर्माण कराए तथा नगर की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को पटरी में लाने का प्रयास करें नगर की जनता इस बार ऐसा पालिका अध्यक्ष चुनना चाहेगी जो उनकी इस कसौटी पर खरा उतरेगा वहीं लोहाघाट नगर का पालिका अध्यक्ष बनेगाइस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता भुवन चंद्र राय, आशू बर्मा, सचिन चतुर्वेदी, विनोद राय, महेश जोशी,, धीरेंद्र राय, रफीक सिद्दीकी, किशोर चतुर्वेदी आदि मोजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें