Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

लोहाघाट:अखिलतारिणी मेले का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा।

चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

डीएम के निर्देश पर जीआईसी लोहाघाट में लगेगी हाई मास्ट लाइट। जगमग होगा परिसर

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट मे गैस का वाहन पहुंचने से जनता को मिली बड़ी राहत। बड़ी संख्या में गैस भराने पहुंचे लोग

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 14, 2026

बाराकोट मे गैस का वाहन पहुंचने से जनता को मिली बड़ी राहत। बड़ी संख्या में गैस भराने पहुंचे लोग

गैस एजेंसी लोहाघाट के द्वारा आज बाराकोट मे एक गाड़ी रसोई गैस की भेजी गई जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है। विकास खण्ड बाराकोट में आज बिना बुकिंग के भी रसोई गैस के सिलेंडर वितरित किए गए। जहां पूरे देश में रसोई गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वही विकासखंड बाराकोट की जनता भी अपना रसोई गैस सिलेंडर लोहाघाट गेस एजेंसी में ले जाकर घंटो लाइन में लगकर भरवा रहे थे ।वहीं आज शनिवार को गैस के वाहन के बाराकोट पहुंचने पर भारी भीड़ उमड पड़ी। गांव घर से लोग अपना जरूरी काम धंधा छोड़कर बाराकोट गैस भरवाने पहुंचे ।अफवाह यह थी कि अब गैस की गाड़ी यहां नहीं आएगी और रसोई गैस मिलना भी कठिन हो जाएगा ।लेकिन जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश के बाद बिना बुकिंग के भी गैस भरने में काफी सहूलियत रही। क्षेत्र की जनता ने जिलाधिकारी का आभार भी व्यक्त किया। गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा जनता से अपील की कि वह 25 दिन पूर्ण होने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाएगी गैस वितरण शांतिपूर्ण तरीके से किया जनता ने गैस वितरण में पूर्ण सहयोग किया।

जरूरी खबरें