Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सूचना

: लोहाघाट में मुख्यमंत्री के सामने नुजूल भूमि ,पेयजल व स्वास्थ्य का मुद्दा रखेंगे नगरवासी बैठक में लिया गया निर्णय

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 4, 2024
लोहाघाट में मुख्यमंत्री के सामने नुजूल भूमि ,पेयजल व स्वास्थ्य का मुद्दा रखेंगे नगरवासी बैठक में लिया गया निर्णय आगामी 11 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट दौरे को लेकर रविवार को नि वर्तमान पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा के द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों की बैठक रखी गई बैठक में नगर की प्रमुख समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की मांग मुख्यमंत्री से करने पर चर्चा करी गई बैठक में शामिल समस्त गणमान्य लोगों ने एक स्वर में लोहाघाट नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड कर नगर वासियों को उनके मालिकाना हक दिलाने ,सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण तथा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखने की सहमति बनी इसके अलावा लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक को इंजीनियरिंग कॉलेज का दर्जा देने ,लोहाघाट के ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की तैनाती करने ,पीजी कॉलेज में लॉ फैकल्टी खोलने ,आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज खोलने तथा लोहाघाट में बेस अस्पताल खोलने की मांग पर भी चर्चा करी गई बैठक में शामिल समस्त लोगों ने अपने-अपने विचार प्रमुखता से रखे वही बैठक में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया तीन बड़ी मांगे नजूल भूमि फ्री होल्ड करने , सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण तथा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखने पर सर्व सहमति बनी है जिसे मुख्यमंत्री के सम्मुख प्रमुखता से रखा जाएगा उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट क्षेत्र की जनता को निराश नहीं करेंगे समस्त गणमान्य लोगों ने कहा मुख्यमंत्री धामी पहली बार लोहाघाट आ रहे हैं लोहाघाट में मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा बैठक में एडवोकेट नवीन मुरारी ,श्रीमती किरन पुनेठा भैरव दत्त राय , भूपाल सिंह मेहता ,प्रहलाद सिंह मेहता, गणेश दत्त पांडे ,एडवोकेट गिरीश उप्रेती ,प्रकाश शाह ,विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा ,शैलेंद्र राय , नवल राय,कमल वर्मा ,जीवन मेहता ,सचिन जोशी ,जीवन गहतोड़ी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें