Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिवस को जन स्वच्छता के रूप में बनाया ग्रामीणों को किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 25, 2023
पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिवस को जन स्वच्छता के रूप में बनाया ग्रामीणों को किया जागरूक मंगलवार 25दिसम्बर को पीजी कॉलेज लोहाघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का द्वितीय दिवस जिसका मुख्य विषय 'जन स्वच्छता रहा'जिसका नेतृत्व कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता द्वारा किया गया!प्रातःकाल व्यायाम से शिविर की शुरुआत की गई इसके पश्चात सभी शिविरार्थियों द्वारा लक्ष्यगीत गाया गया ! इसके पश्चात ग्राम खूनाबोरा में जन स्वच्छता हेतु सभी ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं उनसे गाँव की समस्याऐं सुनी गयी! शिविरार्थियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि इस समस्या का समाधान हेतु प्रयास करेंगे तत्पश्चात बौद्धिकशत्र शुरू किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर दिनेश राम तथा एचओडी डॉ ए के द्विवेदी तथा डॉ महेश त्रिपाठी , पूर्व जिला पंचायत सदस्य पाटन पाटनी सचिन जोशी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडे तथा वर्तमान क्षेत्र पंचायत डूंगरी फर्त्याल सूरज कुमार सम्मिलित रहे मंच संचालन रोजी परवीन और प्रियंका चंद ने किया तथा अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया! तथा सभी ग्रामीणों व अतिथियों को धन्यवाद दिया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें