रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।
Laxman Singh Bisht
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान हेतु खेतीखान में सांकेतिक धरना छठवें दिन भी जारी।

क्षेत्र की मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़ कर धरने में प्रतिभाग कर आंदोलन को दी धार।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली चंपावत जिले के खेतीखान में बनने वाले स्मृति स्थल हेतु स्वीकृत 20 लाख रुपए की धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के विरोध में इंदिरा पार्क खेतीखान में जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा के नेतृत्व में चल रहा सांकेतिक धरना आज बुधवार छठवें दिन भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा।

आज के धरना-प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सतीश पांडे ने धरना स्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर आंदोलन कारियो से धरना स्थगित करने का आग्रह किया। हालांकि आंदोलन में उपस्थित वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट कहा कि केवल आश्वासन के आधार पर धरना स्थगित नहीं किया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक प्रशासन द्वारा ठोस एवं लिखित कार्यवाही नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।आज के धरना-प्रदर्शन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मातृशक्ति भी शामिल रही।विशेष रूप से 90 वर्षीय श्रीमती तुलसी देवी एवं 85 वर्षीय श्रीमती गंगा देवी की उपस्थिति ने आंदोलन को नई ऊर्जा, प्रेरणा और नैतिक बल प्रदान किया।

धरना स्थल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती ममता ओली (गोसनी), श्रीमती कुसुम लता ओली, श्रीमती सावित्री भट्ट, श्रीमती रमा देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती सुधा देवी एवं श्रीमती रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने धरने में प्रतिभाग कर आंदोलन के लिए अपना समर्थन एवं सहयोग देकर आंदोलन को धारदार बनाया।धरना-प्रदर्शन में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में मांग की कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान एवं विकास के लिए स्वीकृत धनराशि को पुनः उसी उद्देश्य के लिए उपलब्ध कराया जाए तथा स्मृति स्थल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए।आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं जनहित के उद्देश्य से संचालित है।

यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान, क्षेत्र की अस्मिता तथा जनभावनाओं की रक्षा के लिए चलाया जा रहा जनआंदोलन है। कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी यह लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार