रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली भव्य राधा कृष्ण की झांकी।
Laxman Singh Bisht
बाराकोट मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली भव्य राधा कृष्ण की झांकी।
हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जय जयकारों से गूंजा बाराकोट
बाराकोट मे प्रति वर्ष की भांति इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री राधा कृष्ण कमेटी बाराकोट द्वारा भव्य राधा कृष्ण की झांकी का आयोजन किया गया।श्री रामलीला मैदान बाराकोट से सुंदर राधा कृष्ण की झांकी को बाराकोट के पोखरी खाल मैदान तक निकला गया । झांकी में सैकड़ो की तादात में शामिल महिलाओ , युवाओ,बच्चो और बुजुर्गो के द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे लगाते हुए माहौल को भक्ति में बनाया।
आज रात को भजन मंडली के द्वारा भजन कीर्तनों का आयोजन किया जाएगा। राधा कृष्ण कमेटी के कमल अधिकारी द्वारा यह यह पुनीत कार्य हर वर्ष किया जाता है इसमें क्षेत्र का युवा वर्ग बढ़ चढ़कर सहयोग करता है। महिलाओं की घड़ा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । झांकी में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज हरीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल प्रकाश सिंह व अन्य लोग व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने मे जुटे हैं। झांकी पोखरी खाल मैदान से बाराकोट बाजार से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची जहां झांकी का समापन किया गया।
इस दौरान कमल किशोर वर्मा ,कौस्तुभ सिंह अधिकारी ,कमल अधिकारी, अनिल सिंह अधिकारी, सुनील वर्मा, शुभम बिष्ट ,पीयूष अधिकारी ,दीपक जोशी, आयुष नाथ, अजय बिष्ट, हिमांशु नाथ, भूपेंद्र आर्य, राहुल जोशी, प्रियांशु अधिकारी, हिमांशु अधिकारी आदि कई नोजवानों ने प्रतिभाग कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी को सफल बनाया।










विज्ञापन
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।