Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

लोहाघाट:पासम जूनियर विद्यालय का हाईस्कूल में उच्चीकरण, नरेश जोशी की पहल और ग्राम प्रधान के प्रयास रंग लाए।

चंपावत :गल्लागाँव की प्रियांशी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

दून:प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

सूचना

: लोहाघाट:राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में रुक नहीं रहा है बच्चों के बीमार होने का सिलसिला अभीभावको ने दूसित पेयजल को बताया बीमारी का कारण

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 20, 2024
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में रुक नहीं रहा है बच्चों के बीमार होने का सिलसिला अभीभावको ने दूसित पेयजल को बताया बीमारी का कारण लोहाघाट के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है मंगलवार को अभिभावकों ने बताया पिछले हफ्ते 27 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए थे जिन्हें पेट दर्द, उल्टी ,दस्त की शिकायत थी जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विद्यालय में आकर किया गया अभीभावको ने बताया सोमवार को भी चार बच्चों की तबीयत खराब हुई तो मंगलवार को भी दो बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अभिभावक अपने साथ उपचार कराकर घर लेकर गए वही अभिभावक प्रकाश बिष्ट व भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आदि ने कहा विद्यालय में दूषित पेयजल का प्रयोग किया जा रहा है जिस कारण बच्चे बीमार पड़ रहे हैं विद्यालय के पेयजल स्रोत से काफी गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है इसके अलावा विवादित सुई लिफ्ट पेयजल योजना से भी विद्यालय को दूषित पेयजल की आपूर्ति करी जा रही है उन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर बच्चों का ध्यान ना रखने व लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया वही विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार मिश्रा ने कहा विद्यालय में पेयजल व्यवस्था के लिए आरओ लगाए गए हैं तथा मैस इंचार्ज को भी साफ सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया बच्चों को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी जिनका उपचार किया गया और अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं उन्होंने बताया छात्राओं को पीरियड्स की वजह से पेट दर्द की शिकायत आई तथा बच्चों के द्वारा कच्चे फलों का प्रयोग भी किया गया था उन्होंने कहा बच्चों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है वहीं अभिभावकों ने पेयजल के नमूने लेने की मांग करी है अब सच्चाई क्या है इसका पता जांच के बाद ही लग पाएगा फिलहाल विद्यालय में बच्चों के बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है

विज्ञापन

जरूरी खबरें