Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट :सड़कों में पाला पढ़ने से दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा भाजपा मंडल महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी से सड़क में सुरक्षात्मक उपाय करने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 21, 2023
सड़कों में पाला पढ़ने से दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा भाजपा मंडल महामंत्री ने पीडब्ल्यूडी से सड़क में सुरक्षात्मक उपाय करने की करी मांग लोहाघाट क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में भारी मात्रा में पाला पड़ रहा है बाराकोट के भाजपा मंडल महामंत्रीअजय बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया चोमैल लोहाघाट मुख्य सड़क में धर्मघर, शंखपाल , चोमैल बैंड आदि क्षेत्रों में सड़क में भारी मात्रा में पाला पड़ा है जिस कारण सड़क में वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ चुका है तथा कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा अभी तक वाहनों की सुरक्षा के लिए कोई भी सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया गया वहीं अजय बिष्ट व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी लोहाघाट से पाला ग्रस्त क्षेत्र में सड़क में चेतावनी बोर्ड नमक और चूने का छिड़काव करने की मांग करी है ताकि पहले के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोका जा सके मालूम हो इस समय चंपावत जिले की विभिन्न सड़कों पर भारी मात्रा में पाला पड़ रहा है पर संबंधित विभागों के द्वारा अभी तक कोई भी सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं जो कि विभागों की लापरवाही को साफ दर्शाता है मालूम हो दुर्घटना होने के बाद विभाग सुरक्षात्मक उपाय करने की तैयारी करता है

विज्ञापन

जरूरी खबरें