Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

रुड़की:रक्षाबंधन से पहले दो बहनों की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार डबल मर्डर का खुलासा

चंपावत :डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शासन से की संवाद की अपील: मांगों पर 1 सितंबर से करेंगे सांकेतिक विरोध

लोहाघाट:5 किलोमीटर चलने के बाद हांफी रोडवेज बस 26 यात्री रहे परेशान। बदहाल हालत में लोहाघाट डिपो

सूचना

: लोहाघाट नगर पालिका में परिवार रजिस्टर् की नकल न बनने से लोगों में आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी है

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 18, 2023
लोहाघाट नगर पालिका में परिवार रजिस्टर् की नकल न बनने से लोगों में आक्रोश आंदोलन की दी चेतावनी है नगर पालिका लोहाघाट में बोर्ड भंग होने व प्रशासक बैठने से नगर पालिका से नगर वासियों को परिवार रजिस्टर की नकल मिलनी बंद हो गई है जिस कारण नगर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सोमवार को निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व आशीष राय व नगर वासियों ने बताया पालिका के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल न बनाने से नगर वासियों को कई दिक्कतो का सामना करना पड़ा है उनके बच्चों के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने के लिए परिवार रजिस्टर की नकल की जरूरत पड़ती है लोग परिवार रजिस्टर की नकल बनाने के लिए पालिका के चक्कर काट रहे हैं पर उन्हें परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दी जा रही है जिस कारण नगर वासियों में पालिका के खिलाफ काफी आक्रोश है निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बर्मा ने कहा अगर पालिका के द्वारा जल्द नगर वासियों के परिवार रजिस्टर की नकल नहीं बनाइ गई तो वह जनता को साथ लेकर आंदोलन कर देंगे वही इस मांग को लेकर एकता चौक में लोगों के द्वारा प्रदर्शन भी किया गया वही पालिका कर्मियों ने कहा पालिका के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल नहीं बनवाई जा रही हैं पूर्व ईओ के द्वारा इस पर रोक लगा दी गई है जिस कारण परिवार रजिस्टर नहीं बनाए जा रहे हैं वहीं वर्मा ने कहा जब तक पालिका बोर्ड गठित था तो वार्ड मेंबरों के द्वारा नगरवासियों को परिवार रजिस्टर की नकल बना कर दिए जा रहे थे लेकिन अब प्रशासक बैठने व बोर्ड भंग होने के बाद लोगों को दिक्कत होने लगी है अगर प्रशासन समस्या का समाधान नहीं करता है तो एक जन आंदोलन किया जाएगा वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा लोगों की इस समस्या को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के सामने रखा जाएगा तथा समस्या का समाधान करवाया जाएगा वही पालिका के द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल ना बनाने से पालिका की आय में भी नुकसान हो रहा है क्योंकि परिवार रजिस्टर की नकल बनाने के लिए पहले पालिका₹50 वसूला करती थी

विज्ञापन

जरूरी खबरें