Thursday 30th of July 2026

ब्रेकिंग

सितारगंज:गिरफ्तार कर्मियों की रिहाई के बाद तहसील के खुले दरवाजे। विजिलेंस ने की थी गिरफ्तारी।

चंपावत:नदी से खेतों में हो रहें भू-कटाव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण हरसंभव सहायता का भरोसा

चंपावत:स्मैक तस्करों को अदालत ने सुनाई दो-दो वर्ष कठोर कारावास की सजा। 25/ 25 रुपए का लगाया अर्थ दंड

चंपावत:जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव निर्विरोध संपन्न, पवन बिष्ट बने अध्यक्ष।

लोहाघाट:रोज 16 किलोमीटर पैदल चल स्कूल पहुंचते हैं सुल्ला /पासम के छात्र मुख्यमंत्री से की स्कूल वाहन की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में पेयजल के लिए मचने लगा हाहाकार नोलो धारो के भरोसे जनता। सरयू अभी दूर

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

लोहाघाट में पेयजल के लिए मचने लगा हाहाकार नोलो धारो के भरोसे जनता। सरयू अभी दूर

नगर वासियों की सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग

गर्मी बड़ने के साथ-साथ लोहाघाट नगर में पेयजल की किल्लत होने लगी है। नगर की पेयजल योजना के प्रमुख जल स्रोत लोहावती नदी व बंसवाड़ में पानी का स्तर घटने से पेयजल की किल्लत काफी बढ़ चुकी है। नगर की जनता नौलो ,धारों व और हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर है। नोलो धारो में भी पेयजल के लिए लोगों की काफी भीड़ बढ़ते जा रही है। नगर में तीन से चार दिन में जल संस्थान के द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाती है पर गर्मियों में स्रोतों में पानी की कमी के चलते समस्या काफी विकराल रूप ले रही है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ समस्या और भी ज्यादा बढ़ेगी।

लोग अक्कल धारा, नर्सरी के अलावा दूर-दूर से वाहनों के जरिए पानी ढो रहे हैं। जल स्रोतों में पानी की कमी के चलते जल संस्थान भी लोगों को भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम है। वहीं लोगों ने कहा सरकार ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण को हरी झंडी दे दी है पर उसका कार्य अभी तक धरातल पर शुरू नहीं किया गया है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से जल्द से जल्द सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। लोगों ने कहा इस बार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोहाघाट नगर में भीषण पेयजल संकट का सामना नगर वासियों को करना पड़ सकता है।

जरूरी खबरें